रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मायसा’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रश्मिका एक बेहद इंटेंस और दमदार एक्शन अवतार में नजर आएंगी।
‘मायसा’ को भारत की पहली फीमेल-लेड पैन-इंडिया फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। फिल्म के मेकर्स अब तक रश्मिका के कई लुक पोस्टर्स जारी कर चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
यह फिल्म रश्मिका के करियर के सबसे अलग प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है। अपनी वर्सेटिलिटी और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचानी जाने वाली रश्मिका इस फिल्म में एक ऐसा किरदार निभाने वाली हैं, जिसमें उनका पहले से बिल्कुल अलग और पावरफुल अंदाज देखने को मिलेगा।
27 नवंबर को रिलीज होने वाली ‘मायसा’ में रश्मिका पहली बार इतने इंटेंस एक्शन रोल में नजर आएंगी। फिल्म को बड़े पैन-इंडिया स्केल पर तैयार किया गया है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म से रश्मिका के किरदार की एक झलक शेयर करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की है।
अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले बनी और रविंद्र पुल्ले के निर्देशन में तैयार ‘मायसा’ एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है। फिल्म की कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें दमदार विजुअल्स, रोमांचक कहानी और रश्मिका मंदाना का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।