Bigg Boss 20 के घर में एक बार फिर Manish Goyal और Qazi Touqeer के बीच तनाव देखने को मिला है। इस बार Manish ने Qazi के लगातार ताने मारने और उकसाने पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। दोनों के बीच बढ़ती इस तकरार में Manish का एक भावुक अंदाज भी देखने को मिला, जब उन्होंने Qazi को याद दिलाया कि उन्होंने हमेशा उनसे दिल से रिश्ता निभाने की कोशिश की है।
दरअसल, Qazi बार-बार Manish को ‘Professor’ कहकर बुला रहे हैं। Manish के लिए यह सिर्फ एक निकनेम नहीं है, बल्कि उनके अतीत से जुड़ी एक ऐसी बात है, जिससे उनकी कुछ मुश्किल यादें जुड़ी हुई हैं। यही वजह है कि Qazi का बार-बार उन्हें इस नाम से बुलाना Manish को पसंद नहीं आ रहा है।
Manish ने कई बार Qazi के साथ अपना रिश्ता अच्छा बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन अब उन्हें लगता है कि उनकी अच्छाई को उनकी कमजोरी समझा जा रहा है। नॉमिनेशन टास्क के दौरान उन्होंने Qazi से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “एक अच्छे इंसान को क्यों बार-बार छेड़ते हो? क्या अच्छा इंसान बनना बुरा है? तेरे से दिल से बात किया, हमेशा दिल से चाहा है तुझे। तू मुझे समझ नहीं पाया, दिल दिया तुझे मैंने अपना।”
Manish की इन बातों से साफ नजर आया कि उनकी नाराजगी सिर्फ ‘Professor’ कहे जाने को लेकर नहीं है, बल्कि उन्हें इस बात का भी दुख है कि जिस इंसान को उन्होंने सच्चे दिल से अपना समझा, वही उनकी भावनाओं को नहीं समझ पाया।
इतना ही नहीं, Manish ने Qazi को अपनी जिंदगी और अपने सफर के बारे में भी साफ शब्दों में जवाब दिया। उन्होंने अपनी सीमाएं तय करते हुए कहा, “You don’t know my journey. Remote control नहीं हूं तेरा।” उनके इस बयान से साफ था कि वह अपनी जिंदगी और अपने फैसले खुद लेना चाहते हैं और किसी को भी उन्हें अपने हिसाब से चलाने का अधिकार नहीं देना चाहते।
इस पूरे टकराव में Manish का भावुक पक्ष भी सामने आया। उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि अच्छा और भावुक इंसान होना कमजोरी नहीं है। अब देखना दिलचस्प होगा कि Manish और Qazi के बीच यह तनाव आगे क्या मोड़ लेता है और क्या दोनों के रिश्ते में फिर से सुधार आएगा।